आगरा में डोर-टू-डोर ‘waste segregation’ अभियान, नगर निगम ने दी कूड़ा पृथक्करण की जानकारी
आगरा नगर निगम शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में हरीपर्वत जोन के वार्ड संख्या 95 स्थित बाग फरजाना क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा पृथक्करण (waste segregation) जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने स्थानीय रहवासियों को कूड़े के सही पृथक्करण की विस्तृत जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूड़े को चार श्रेणियों में अलग करना अत्यंत आवश्यक है।
कूड़े को चार श्रेणियों में बांटने की जानकारी
अभियान के तहत, टीम ने सबसे पहले गीले कूड़े की जानकारी दी। इसमें प्रकृति से प्राप्त सभी अपशिष्ट जैसे सब्जियों और फलों के छिलके, बचा हुआ खाना, मीट, अंडे के छिलके, मूंगफली, अखरोट एवं नारियल के छिलके शामिल हैं।
दूसरी श्रेणी में सूखा कूड़ा रखा गया, जिसमें मानव निर्मित वस्तुएं जैसे प्लास्टिक, गत्ता, लोहा, सीसा, मेटल सहित अन्य ठोस अपशिष्ट शामिल हैं। टीम ने बताया कि इस प्रकार के कूड़े को अलग रखने से रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
तीसरी श्रेणी जैव अपशिष्ट कूड़ा की रही, जिसमें बच्चों के डायपर, सेनेटरी पैड, पुरानी दवाएं एवं दवाओं के रैपर को इस श्रेणी में रखने की जानकारी दी गई।
चौथी श्रेणी में घरेलू हानिकारक कूड़ा शामिल किया गया, जिसमें इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से संबंधित खराब अथवा अनुपयोगी वस्तुएं आती हैं। टीम ने स्पष्ट किया कि इस कूड़े को सामान्य कचरे के साथ न मिलाया जाए।
आगरा पुलिस की सतर्कता से बची युवक की जान, Instagram पर पोस्ट किया था आत्महत्या का वीडियो
Agra Police News: इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट, पुलिस ने बचाई युवक की जान
Agra news: 30 कबूतरों को जहर देकर मारा, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
आगरा में कबूतरों को जहर देकर मारा, आरोपी गिरफ्तार; ग्रामीणों में आक्रोश
आगरा: बाग फरजाना में कूड़ा सेग्रीगेशन (Waste Segregation) पर जागरूकता अभियान
Agra news: सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास जल्द, किसानों को मिलेगा लाभ
कर्ज में डूबा Agra Jeweler लापता, पुलिस ने होटल से ढूंढ़कर परिवार को सौंपा
आगरा पर्यटन में रिकॉर्ड उछाल, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और नए प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया आकर्षण
