बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में कानपुर को शामिल करने की मांग, पीएम को लिखा पत्र
By
Aug 3, 2026
दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कानपुर को शामिल न किए जाने को लेकर उद्यमियों ने कड़ा विरोध जताया है। कोपे स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस महत्वपूर्ण परियोजना में कानपुर को भी शामिल करने की पुरजोर मांग की है। कपूर ने कहा कि नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, न्यू भदोही और वाराणसी जैसे शहरों को इस परियोजना में स्थान दिया गया है।
उन्होंने इस बात पर गहरी आपत्ति जताई कि प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर को इस परियोजना से बाहर रखना उद्यमियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ घोर नाइंसाफी है। इस फैसले से कानपुर के आर्थिक विकास को झटका लग सकता है और यह शहर बुलेट ट्रेन के माध्यम से मिलने वाली कनेक्टिविटी और अवसरों से वंचित रह जाएगा।
अगली खबरें
सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी अभिलेख नहीं सौंपे, पूर्व सहायक पर FIR की तैयारी
यूपीसीडा का बजट दोगुना: उत्तर प्रदेश को मिलेगा औद्योगिक विकास का नया बूस्ट
Agra News: स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, चार नामजद
आगरा में नाली निर्माण पर विवाद: अवैध कब्जे पर छावनी परिषद और व्यापारियों में आरोप-प्रत्यारोप
दुर्घटना में मृत रेलकर्मी की पत्नी को मिला 1 करोड़ का बीमा चेक, रेलवे की पहल
लखनऊ में आउटसोर्स बस कंडक्टरों ने संविदा भर्ती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
लखनऊ में कांवड़ियों के वेश में अराजकतत्वों ने स्कूली वैन पर किया पथराव, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
राम मंदिर चंदा चोरी पर CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- ‘जेब से एक पैसा नहीं निकला’
