दुर्घटना में मृत रेलकर्मी की पत्नी को मिला 1 करोड़ का बीमा चेक, रेलवे की पहल
By
Aug 3, 2026
रेलवे कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में आगरा मंडल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परिचालन विभाग में मुख्य कंट्रोलर के पद पर कार्यरत स्व. चंद्रप्रकाश मीना का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था। भारतीय स्टेट बैंक के रेलवे वेतन पैकेज के तहत उन्हें बीमा कवर प्राप्त था।
मंडल के कार्मिक विभाग ने समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं पूरी कर एसबीआई से बीमा दावा स्वीकृत कराया। सोमवार को डीआरएम गगन गोयल ने दिवंगत कर्मचारी की पत्नी खेलबाई मीना को 1 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस पहल से रेलकर्मियों के परिवारों को मुश्किल समय में आर्थिक संबल मिलेगा।
अगली खबरें
