ताजमहल में जलाभिषेक का प्रयास विफल, आगरा पुलिस और हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक
आगरा पुलिस ने ताजमहल में जलाभिषेक करने पहुंचे अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को पश्चिमी गेट पर रोक दिया। इस घटना के बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह घटनाक्रम श्रावण मास के पहले सोमवार को हुआ, जब संगठन के पदाधिकारी गंगाजल लेकर ताजमहल पहुंचे थे।
हिंदू महासभा लंबे समय से ताजमहल को ‘तेजो महालय’ बताते हुए शिव मंदिर होने का दावा करती रही है। इसी आधार पर वे हर साल श्रावण मास में पूजा-अर्चना की अनुमति मांगते हैं। इस बार, संगठन की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में कासगंज से गंगाजल लेकर कार्यकर्ता पहुंचे थे।
पुलिस ने ताजमहल की ओर बढ़ने से पहले ही कार्यकर्ताओं को रोक लिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ गई। बाद में, पुलिस की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ताओं को राजेश्वर महादेव मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने गंगाजल से जलाभिषेक किया।
जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले सोमवारों में भी वे जलाभिषेक का प्रयास करेंगे। इससे पहले भी संगठन ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित ताजमहल के मॉडल का जलाभिषेक किया था।
Agra News: स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, चार नामजद
आगरा में नाली निर्माण पर विवाद: अवैध कब्जे पर छावनी परिषद और व्यापारियों में आरोप-प्रत्यारोप
दुर्घटना में मृत रेलकर्मी की पत्नी को मिला 1 करोड़ का बीमा चेक, रेलवे की पहल
लंदन से MBA, स्कॉटलैंड में नौकरी: दहेज में मांगे 1 करोड़, होटल मालिक ससुर समेत 3 जेल
आगरा में ऑनर किलिंग: ITBP जवान से प्रेम विवाह पर पिता ने बेटी का गला घोंटा, Agra news
आगरा विवि दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने 64 मेधावियों को दिए 88 पदक, शताब्दी वर्ष पर डाक टिकट जारी
आगरा में बनेगा शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक, कोठी मीना बाजार का 8 करोड़ से होगा सुंदरीकरण
आगरा में नौकरानी गैंग का पर्दाफाश: 1.50 करोड़ के गहने चोरी, 80 लाख बरामद, 5 गिरफ्तार
