कानपुर में CTET exam: परीक्षा केंद्र में डेबिट कार्ड भी ले जाना मना, जानें गाइडलाइंस
कानपुर में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए 78 हजार अभ्यर्थी शनिवार और रविवार को 48 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए सख्त नियम लागू किए हैं, जिसके तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में कई आवश्यक वस्तुओं को भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इन नियमों में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अभ्यर्थी डेबिट या क्रेडिट कार्ड भी साथ नहीं ले जा सकेंगे।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली (पेपर-1) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली (पेपर-2) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। पहली पाली के लिए प्रवेश सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरी पाली के लिए प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति वाली वस्तुएं:
ब्लू या ब्लैक बॉल पॉइंट पेन
प्रवेश पत्र
एक फोटो आईडी प्रूफ (पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)
पारदर्शी पानी की बोतल
परीक्षा केंद्र के अंदर प्रतिबंधित वस्तुएं:
पुस्तकें, कागज, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, प्लास्टिक पाउच, स्केल, लॉग टेबल, राइटिंग पैड, इरेज़र
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, घड़ी, वॉलेट, गॉगल, हैंडबैग, मोबाइल फोन, इयरफोन, माइक्रोफोन, कैमरा, हेडफोन, पेन ड्राइव, पेजर, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर
डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के मोबाइल और घड़ी आदि सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। इसके अलावा, कक्षा में धूम्रपान करना, पान मसाला खाना या थूकना भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
Kanpur news: पोलैंड से लौट रही महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी, एयरपोर्ट पर हंगामा
कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त (Kanpur news)
कानपुर में चने में मिलावट, Auramine chemical से चमका रहे थे कारोबारी
कानपुर में पड़ोसी ने ही की थी चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ‘Operation Trinetra’ से पकड़ा गया आरोपी
कानपुर में नई सड़क खुदाई पर भड़के सपा विधायक हसन रूमी, अधिकारियों को कहा ‘stupid’
Kanpur news: गोबर डालने को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, नाबालिग समेत तीन घायल
कानपुर में KDA का बुलडोजर एक्शन, गंगा बैराज रोड पर 8.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
कानपुर: DM ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रदर्शनी में बच्चों को बांटे टैबलेट, ‘Kanpur news’
