0

बंगाल में 43 लाख वोटरों पर संकट! चुनाव आयोग की ड्राफ्ट लिस्ट से कट सकते हैं नाम, फर्जी वोटरों की पहचान

By Dec 9, 2025

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मसौदा सूची में नाम कटने वाले मतदाताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। चुनाव आयोग का कहना है कि अब तक एसआईआर में 43 लाख 30 हजार मतदाताओं के नाम कटने का हिसाब मिला है।

आयोग सूत्रों के अनुसार फिलहाल यह गणना बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) से मिली जानकारी के आधार पर की गई है। उन्हें यह जानकारी घर-घर जाकर फार्म बांटते समय मिली। अंतिम सूची सभी गणना फार्म जमा होने के बाद उपलब्ध होगी। ऐसे में यह तय है कि सूची से बाहर किए गए मतदाताओं की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। आयोग 16 दिसंबर को मसौदा सूची प्रकाशित करेगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने कहा कि मसौदा मतदाता सूची में एक भी अवैध मतदाता का नाम नहीं होगा। वैध मतदाताओं के नाम नहीं छूटेंगे। आयोग को मिली जानकारी के अनुसार, जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनमें से 21 लाख 45 हजार की मृत्यु हो चुकी है।

पांच लाख 53 हजार मतदाताओं का पता नहीं चल सका है। जिनके नाम सूची से हटाए गए 15 लाख 13 हजार मतदाता स्थानांतरित हो चुके हैं। बीएलओ पते में बदलाव के कारण कई घरों में बार-बार जाने के बावजूद उनका पता नहीं लगा पाए हैं। जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनमें से 96 हजार 600 फर्जी हैं। आरोप है कि उनके नाम कई जगहों पर मतदाता सूची में हैं।

उन फर्जी मतदाताओं की पहचान की जाएगी और उनके नाम सूची से हटा दिए जाएगे। राज्य में अब तक 90 प्रतिशत मतदाताओं की जानकारी का डिजिटलीकरण हो चुका है। आयोग के अनुसार, राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 76,637,529 है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

ममता सरकार को EC का कड़ा निर्देश, BLO का बढ़ा हुआ मानदेय तुरंत जारी करने का फरमान

भारत के चुनाव आयोग ने बंगाल की ममता सरकार को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का बढ़ा हुआ मानदेय जारी न करने के लिए फटकार लगाई है। चुनाव आयोग ने कहा कि देरी 'बहुत अजीब' है...
By Dec 9, 2025

बंगाल में मानवता शर्मसार! मूक-बधिर नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म, आरोपी को भीड़ ने पीटा, इलाके में तनाव

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक व्यक्ति को एक मूक-बधिर नाबालिग लड़की को खाने का लालच देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,...
By Dec 9, 2025

‘बाबरी मस्जिद’ विवाद: नाम की गफलत में फंसे दो MLA, एक को डोनेशन के कॉल, दूसरा सस्पेंड

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक डॉ. हुमायूं कबीर का फोन रविवार से लगातार बज रहा है। कॉल करने वालों की एक ही गुजारिश है - वे बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद...
By Amit Sagar Dec 9, 2025

मुआवजे की मांग पर अड़े BLO, CEO दफ्तर के बाहर किया हंगामा, पुलिस से झड़प

कोलकाता में शनिवार को बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) के एक समूह ने मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बीएलओ अधिकार रक्षा मंच के सदस्यों ने राज्य के सीईओ दफ्तर के पास...
By Dec 9, 2025

बंगाल में BJP की सरकार बनी तो सड़कों पर नमाज नहीं होगी, महिलाओं से अपराध करने वालों का एनकाउंटर: सुकांत मजूमदार

केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मस्जिद...
By Dec 9, 2025

साझा करें