आगरा में दवा माफिया पर शिकंजा: 26 फर्मों पर 28 घंटे तक चली छापेमारी, नकली इंजेक्शन बरामद
आगरा में, नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कोडीन युक्त कफ सीरप की अवैध बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, औषधि विभाग की टीम ने दो फार्मा कंपनियों सहित 26 फर्मों पर छापेमारी की। मुख्यालय से आई टीम ने 28 घंटे तक यह कार्रवाई की, जिसमें नकली इंजेक्शन और नशीली दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश हुआ।
लखनऊ में नशे के लिए कोडीन युक्त सीरप की तस्करी का पर्दाफाश होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आयुक्त रोशन जैकब के नेतृत्व में मुख्यालय स्तर से गठित टीम ने शुक्रवार दोपहर में कार्रवाई शुरू की। टीम ने कोडीन युक्त सीरप का अवैध कारोबार करने में पकड़े जा चुके देवेंद्र आहूजा से जुड़ी फर्मों और पूर्व में कोडीन युक्त कफ सीरप की बिक्री में संलिप्त रहीं 14 फर्मों को चिन्हित कर छापे मारे। जांच में सामने आया कि 12 फर्मों दो वर्ष पहले ही कोडीन युक्त सीरप की बिक्री बंद कर चुकी हैं।
टीम ने जांच का दायरा बढ़ाया और कमला नगर स्थित एग्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड पर जांच के लिए पहुंची। इसकी 08 अन्य सहयोगी कंपनियां संचालित मिलीं। इसमें से एलोसेफ फार्माकेयर प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान की फर्म को घुटने के दर्द में इस्तेमाल होने वाले 108 केनाकोर्ट 40 इंजेक्शन की बिक्री की थी, राजस्थान में हुई जांच में इंजेक्शन नकली मिले हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह इंजेक्शन एग्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स द्वारा फव्वारा स्थित जय श्री राम फार्मा से खरीद कर एलोसेफ फार्माकेयर प्राइवेट लिमिटेड को बिक्री किया गया था। मौके पर चार इंजेक्शन मिले, जिनके नमूने लेने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। टीम ने मेडिजोन ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड, एग्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स, अमित मेडिकल एजेंसी के साथ ही बीएम प्रेम मेडिकेयर एंड फार्मास्यूटिकल्स मारूति प्लाजा, संजय प्लेस, आगरा में स्थित है, फुटकर विक्रता कार्तिक मेडिकल स्टोर, बीएम हास्पिटल कमला नगर, आगरा में स्थित है। इन फर्मों के चार गोदाम भी मिले।
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
आगरा: शाह मार्केट में बाइक टकराने पर खूनी खेल, सरेआम फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार
आगरा: मामूली बाइक टक्कर पर खूनी खेल, शाह मार्केट में फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार, एक फरार
आगरा मेयर के भतीजे की गुंडागर्दी: सहायक नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप
आगरा के टीटीजेड क्षेत्र में 11 हरे पेड़ काटे, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
