शिवपाल के गृहमंत्री बनाने के ऐलान पर सीएम योगी का वार, बोले- दंगे की साजिश रच रहा विपक्ष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बिना नाम लिए सपा महासचिव शिवपाल यादव के आजम खां को गृहमंत्री बनाने के बयान को उन्होंने प्रदेश में दंगे भड़काने की साजिश बताया। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष की यह सोच बेहद शर्मनाक है और जनता को इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में देश का विभाजन किया और आज भी उनकी सोच वही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश के विभाजन के खिलाफ रहे लोगों के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाने की वकालत कर रहे हैं और सरकार में आने पर उन्हें गृहमंत्री बनाने का वादा कर रहे हैं। यह प्रदेश में फिर से दंगे कराने की उनकी मंशा को दर्शाता है। उन्होंने याद दिलाया कि मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दंगाइयों को तत्कालीन मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस विभाजन और उसकी विभीषिका के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को वे भूभाग भी दे दिए गए जो उसने कभी मांगे भी नहीं थे। उन्होंने बांग्लादेश में हाल में दलित हिंदुओं पर हुए अत्याचारों पर भी इन दलों की चुप्पी पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें डर था कि बोलने से उनका वोट बैंक खिसक जाएगा।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये घटनाएं केवल सुनने या मनोरंजन के लिए नहीं हैं, बल्कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सबक हैं। सीएम योगी ने अपील की कि नागरिक के रूप में हमें सजग रहना होगा और अपने स्मार्टफोन के माध्यम से नई पीढ़ी को विभाजन की विभीषिका और इसके असली जिम्मेदार लोगों के बारे में सच बताना चाहिए, ताकि युवा गुमराह न हों। उन्होंने कहा कि अगर दुश्मन देश विरोधी ताकतों का इस्तेमाल कर भारत विरोधी अव्यवस्था फैलाने का प्रयास कर रहा है, तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम विकास में बाधक तत्वों को हटाने में अपना योगदान दें।
कानपुर: राइस मिल कारोबारी की बेटी ने आत्मदाह की धमकी दी, पुलिस आयुक्त कार्यालय में हड़कंप
शराब कारोबारी पर आयकर सर्वे: 50 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा, 7 ठिकानों पर जांच जारी
लखनऊ विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा: छात्रों-शिक्षकों ने राष्ट्रएकता का संदेश दिया, ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान
आगरा के गांव में सड़क नहीं, प्रसव के बाद महिला और नवजात को चारपाई पर नदी पार कराया | Agra News
कानपुर देहात: नीम के पेड़ से युवक ने लगाई फांसी, जन्मदिन पर मातम
विभाजन विभीषिका दिवस पर CM योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला, सत्ता के लिए देश बांटने का आरोप
Lucknow News: शहीद पथ पर DCM की ट्रक से भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
लखनऊ में 101 अवैध भवनों पर चलेगा बुलडोजर, 17 अगस्त से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू
