0

नौकरी के नाम पर 5.5 लाख की ठगी, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

By Dec 16, 2025

सिढ़पुरा के गांव नगला महर्जी के रहने वाले रवि कुमार के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख 50 हजार रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ठगी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को शिकायती पत्र दिया है।

सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे रवि कुमार ने शिकायती पत्र में कहा है कि एटा में जलेसर के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे पांच लाख 50 हजार रूपए की ठगी की है। यह धनराशि उसने दो बार में ऑनलाइन अपने खातों में प्राप्त किए हैं।

जब रवि की नौकरी नहीं लगी तो उसने रूपए वापस मांगने उसके घर गया तो उसके साथ अभद्रता व मारपीट की गई। उसने कहा कि ठगी व मारपीट की शिकायत कोतवाली में की तो कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह एसपी से शिकायत करने के लिए आया है। पीड़ित ने बताया कि एसपी ने इस संबंध में सिढ़पुरा कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें