0

आगरा एयरपोर्ट पर डेनिश पर्यटक के बैग से मिले कारतूस, CISF ने पूछा तो बोला- ‘मैं शिकारी हूं’

By Dec 16, 2025

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी पर्यटक के बैग से कारतूस बरामद हुए। डेनमार्क के पर्यटक क्रिस्टेनसन जैस्पर अपने बेटे के साथ बेंगलुरू जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। सीआईएसएफ के जवानों ने जब जैस्पर के बैग की स्कैनिंग की, तो उसमें तीन कारतूस दिखाई दिए।

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पर्यटक को हिरासत में ले लिया और गहन पूछताछ शुरू की। पूछताछ में जैस्पर ने बताया कि वह पेशे से शिकारी है और उसके पास लाइसेंसी हथियार है। उसने दावा किया कि ये कारतूस गलती से उसके बैग में रह गए थे। वह 10 दिसंबर को भारत आया था और दिल्ली, जयपुर होते हुए आगरा पहुंचा था। उसका बेटा बेंगलुरू में इंटर्नशिप कर रहा है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने 24 घंटे तक उससे पूछताछ की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सीआईएसएफ की तहरीर पर पर्यटक के खिलाफ शाहगंज थाने में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क की एक लेन पर चल रहे मरम्मत कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। यह फैसला तब लिया गया जब घने कोहरे के कारण शून्य दृश्यता के चलते डायवर्जन...
By Dec 16, 2025

नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम

आगरा में एक नामचीन होटल रात के अंधेरे में चुपचाप कचरे के ढेर को सड़क पर ठिकाने लगा रहा था। सफाई कर्मचारी भी समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर रातों-रात इतना कचरा आ कहां...
By Dec 16, 2025

रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: आगरा हाईवे पर 2 किमी तक घिसटती रही बाइक, स्कार्पियो चालक फरार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रुनकता के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक छिटककर गिर गए और उन्हें गंभीर चोट...
By Dec 16, 2025

आगरा मेट्रो: निर्माण के बाद अब संवरेगा शहर, MG रोड और हाईवे को मिलेगा नया लुक

आगरा में मेट्रो निर्माण के कारण शहर का स्वरूप बिगड़ा था, जिसे अब सुधारा जाएगा। उप्र मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (UPMRC) ने एमजी रोड और नेशनल हाईवे-19 से बैरीकेडिंग हटाने का काम शुरू कर दिया है।...
By Dec 16, 2025

IPL Auction 2026: आगरा के कार्तिक शर्मा पर CSK ने लुटाए 14.20 करोड़, राहुल चाहर को नहीं मिला खरीदार; जानें पूरा मामला

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में चल रही आइपीएल 2026 मिनी नीलामी में आगरा के लिए खुशी और निराशा दोनों का माहौल रहा। आगरा के बोदला क्षेत्र के रहने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा...
By Dec 16, 2025

झूठी शान की खातिर बाप बना हैवान: रिटायर्ड दारोगा ने बेटी को दुपट्टे से घोंटा, दो महीने बाद खुला राज।

आगरा में झूठी शान की खातिर एक पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना मलपुरा के विनायक गार्डन कॉलोनी की है, जहां रिटायर्ड दारोगा रणवीर यादव...
By Dec 16, 2025

आगरा: झूठी शान के लिए रिटायर्ड दारोगा ने की बेटी की हत्या, दुपट्टे से गला घोंटकर शव को ठिकाने लगाया

आगरा में झूठी शान के लिए एक रिटायर्ड दारोगा ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटी अंशू यादव अपने प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ी थी, जो पिता को मंजूर नहीं...
By Dec 16, 2025

आगरा मेट्रो का महाविस्तार: 2047 तक 100 KM का नेटवर्क, बटेश्वर-आंवलखेड़ा तक दौड़ेगी मेट्रो

उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने स्वच्छ हवा और सुगम यात्रा का बेहतर और दूरदर्शी रोडमैप तैयार किया है। वर्ष 2035 में मेट्रो का विस्तार 65 किमी और वर्ष 2047 में 100 किमी तक किया...
By Dec 16, 2025

साझा करें