बिना लेआउट पास प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर, कानपुर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शहर में अवैध निर्माण और बिना अनुमति के प्लाटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बिठूर इलाके में पारस हास्पिटल के सामने तीन बीघा जमीन पर बिना लेआउट पास की गई प्लाटिंग पर प्रवर्तन टीम ने बुलडोजर चला दिया। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गरब्याल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।
प्राधिकरण की टीम ने शालीग्राम विहार, संडीला में भी बिना नक्शा पास कराए तीन बीघा जमीन पर हो रहे निर्माण को ध्वस्त किया। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत होने की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही प्लाटिंग में भूमि खरीदें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
