आगरा में ब्राह्मण महासभा का चिंतन शिविर, एकजुटता पर दिया जोर
आगरा में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत ने राष्ट्रीय मंत्रणा दिवस का आयोजन किया। यह आयोजन सिकंदरा कैलाश मोड़ स्थित श्री गेंदालाल महेरे इंटर कॉलेज में किया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के हितों के लिए विभिन्न मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। महासभा ने घोषणा की कि जल्द ही बैठक कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ सोहन लाल शर्मा, साधु राम शर्मा, अध्यक्ष जेपी दीक्षित, अशोक शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ मुकेश चंद्र शर्मा और अंकुश शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने मां सरस्वती, पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। डॉ सिद्धार्थ दुबे, डॉ राहुल देव शर्मा और डॉ अभिषेक पाठक ने संयुक्त रूप से ब्राह्मण हितों के लिए कार्य करने की बात कही।
शिविर में वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज के विरोध में किए जा रहे वक्तव्यों का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने समाज को एकजुट करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर ओझा ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष डॉ मुकेश चंद शर्मा द्वारा दिया गया। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष शशिकांत गौतम, भारती शर्मा, आयुषी शर्मा, देवांश शर्मा, रेनू मिश्रा, सुरेंद्र दीक्षित, कल्पना पांडे, पूजा शर्मा, मधु गोस्वामी, मुरारी लाल शर्मा, प्रमोद शर्मा और कुश तिवारी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
