0

Atal Tunnel के पास लापता Ghaziabad के युवक का शव बरामद, चला था सर्च ऑपरेशन

By Jan 18, 2026

हिमाचल प्रदेश की अटल टनल के पास लापता हुए गाजियाबाद निवासी आकाश यादव का शव बरामद कर लिया गया है। शनिवार को बीआरओ ने लाहुल स्पीति पुलिस को आकाश के लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय निवासियों ने मिलकर एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया।

खोज अभियान शनिवार रात तक जारी रहा, लेकिन लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया। खोज के दौरान, लापता व्यक्ति उत्तरी पोर्टल पहाड़ी क्षेत्र में मृत पाया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएच केलंग भेज दिया है। मृतक की पहचान गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के शाहपुर बाहेंता निवासी आकाश यादव पुत्र ज्ञानद्रा यादव के रूप में हुई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Himachal Cabinet Meeting: पंचायत चुनाव पर अहम फैसला संभव, धर्मशाला जिपलाइन को भी मिल सकती है मंजूरी

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को होने जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है, जिनका सीधा असर राज्य के प्रशासन और पर्यटन क्षेत्र पर पड़ेगा। मुख्य...
By Jan 18, 2026

साझा करें