यूपी में भाजपा का मेगा प्लान: 200 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक प्रदेश कार्यालय, योगी ने किया नक्शे का अवलोकन
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है। राजधानी लखनऊ में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य और अत्याधुनिक प्रदेश कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में निर्माण समिति की बैठक में इस नए कार्यालय के नक्शे का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को समय पर पूरा किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
यह नया कार्यालय लखनऊ के जियामऊ क्षेत्र में 58 हजार वर्ग फीट की भूमि पर तैयार किया जाएगा। इस भूमि को पहले ही खरीदा जा चुका है। नए कार्यालय को दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नए भवन में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों। इसमें सुरक्षा और तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें प्रवेश से निकास द्वार तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
नए कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन, सभी प्रदेश महामंत्रियों, उपाध्यक्षों और प्रभारियों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा, सभी प्रदेश मंत्रियों के लिए आधुनिक केबिन की व्यवस्था होगी। इस भवन में लगभग एक हजार की क्षमता का प्रेक्षागृह भी बनवाया जाएगा, ताकि बड़ी बैठकों और कार्यक्रमों का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सके। नए कार्यालय के तैयार होने के बाद भी मौजूदा पुराना कार्यालय यथावत संचालित रहेगा, जिससे लखनऊ में भाजपा के दो-दो कार्यालय हो जाएंगे।
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
निष्प्रयोज्य औद्योगिक भूमि पर उद्योग लगाने की राह खुली, यूपी सरकार ला रही ‘बाई बैक नीति’
UP में वोटर लिस्ट अपडेट की आखिरी तारीख बढ़ी, 82% मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र
लखनऊ की सड़कों पर ‘कन्फ्यूजन’ वाले साइन बोर्ड, लोग बोले- ‘समझना मुश्किल, आसान भाषा का इस्तेमाल हो’
रेलवे का बड़ा फैसला: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को मिला 1 करोड़ का मुआवजा
यूपी की जेलों में जाति-आधारित काम खत्म: योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा संशोधन
