0

उत्तराखंड PCS Mains परीक्षा पर बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में आयोग

By Dec 10, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 को हाईकोर्ट के रोक के बाद स्थगित कर दिया है। आयोग हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकता है।

पीसीएस मुख्य परीक्षा-2025 पर हाईकोर्ट की ओर से रोक लगाए जाने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। लेकिन हाई कोर्ट के फैसले के विरुद्ध राज्य लोक सेवा आयोग सुप्रीम कोर्ट जा सकता है। मुख्य परीक्षा स्थगित किए जाने के संबंध में आयोग ने अभ्यर्थियों को सूचना भी जारी कर दी है। साथ ही, अभ्यर्थियों को बताया गया है कि नई तिथियों की जानकारी आयोग की ही वेबसाइट पर ही प्रसारित की जाएगी।

आयोग की ओर से मेरिट लिस्ट दोबारा जारी करने के लिए विषय विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। आवश्यक होने पर आयोग सुप्रीम कोर्ट तक जाने पर भी विचार कर रहा है। आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के गलत प्रश्न को हटाए जाने को लेकर विषय विशेषज्ञों की राय भी प्राप्त की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दोबारा जारी करने को लेकर अभी तक आयोग ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

इन सबके बीच प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित करीब 1200 अभ्यर्थियों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यदि आयोग प्रारंभिक परीक्षा से उस प्रश्न को हटाता है, तो मेरिट में बदलाव की संभावना है। फिलहाल आयोग इस पर विचार कर रहा है। आयोग ने छह दिसंबर से पीसीएस की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित की थी।

डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, वित्त अधिकारी, कोषाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित 120 से अधिक पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आठ अक्टूबर को जारी किया गया था। अब आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे ने कहा कि विषय विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। इसके अलावा विधिक सलाहकार से भी विधिक राय ली जा रही है। सुप्रीम कोर्ट जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

उत्तराखंड में मिड डे मील का संकट: चावल की कमी से भूखे रह रहे बच्चे, जानिए क्यों रुकी सप्लाई

उत्तराखंड के सरकारी गोदामों में चावल की कमी के कारण स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे भूखे रहने को मजबूर हैं। केंद्र सरकार से फोर्टिफाइड राइस कर्नेल...
By Dec 10, 2025

उधमसिंह नगर में खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: अब साल भर होगी स्विमिंग की प्रैक्टिस, बनेगा ऑल वेदर पूल

उधमसिंह नगर के काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी में भविष्य तराश रहे खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जल्द ही यहां एक ऑल वेदर स्विमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा, जिससे तैराकों...
By Dec 10, 2025

अल्मोड़ा के सिमतोला पार्क में बोटिंग का मजा, 1 करोड़ की लागत से बनेगा ‘नगर वन’

अल्मोड़ा के कसारदेवी के पास स्थित सिमतोला पार्क जल्द ही पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बनने जा रहा है। वन विभाग ने 26 हेक्टेयर में फैले इस पार्क को 'नगर वन' के रूप...
By Dec 10, 2025

IMA का ऐतिहासिक बदलाव: अगले साल से पासिंग आउट परेड में पुरुष-महिला कैडेट साथ-साथ कदमताल करेंगी

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में इस साल 13 दिसंबर में होने वाली पासिंग आउट परेड एक ऐतिहासिक पड़ाव साबित होने वाली है। IMA के 93 साल के इतिहास में यह अंतिम परेड होगी, जिसमें...
By Dec 10, 2025

मौत का रास्ता बनी हरिद्वार की कनखल-लक्सर रोड, हर महीने जा रही 5 जानें

हरिद्वार में कनखल-लक्सर मार्ग एक जानलेवा मार्ग बन गया है, जहाँ हर महीने लगभग पाँच लोगों की मौत हो रही है। सड़क की खराब हालत और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण यह मार्ग राहगीरों...
By Dec 10, 2025

हरिद्वार स्वच्छता अभियान: चमक फीकी, ज़मीन पर गंदगी का अंबार

धर्मनगरी हरिद्वार में पिछले 18 दिनों से प्रशासन ‘स्वच्छ-सुंदर शहर अभियान’ चला रहा है। अभियान का कलेवर और शुरुआत तो सही है, परंतु जिस ईमानदारी के साथ इसे धरातल पर उतरना चाहिए था, वह अभी...
By Dec 10, 2025

ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र सील, कई लोगों के आधार कार्ड बरामद; दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका

देहरादून में जन सेवा केंद्रों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। हाल ही में ऋषिकेश के वीरपुर खुर्द क्षेत्र में एक जन सेवा केंद्र पर छापेमारी की गई। जांच में पाया...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियों के बीच बड़ा झटका! देहरादून के होटल से लाखों के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक नामी होटल में शादी समारोह में शामिल होने आए कोटद्वार के एक परिवार के कमरे से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर...
By Dec 10, 2025

साझा करें