रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम: DRDO ने सेना को सौंपी 7 स्वदेशी तकनीकें
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सात स्वदेशी तकनीकें सशस्त्र बलों को सौंप दी हैं। इन तकनीकों को प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) के तहत विकसित किया गया है। डीआरडीओ ने सात प्रौद्योगिकियां सेना के तीनों अंगों को सौंप दी हैं।
इन प्रौद्योगिकियों में एयरबोर्न सेल्फ-प्रोटेक्शन जैमर्स के लिए स्वदेशी उच्च-वोल्टेज विद्युत आपूर्ति, नौसेना जेटी के लिए ज्वार-कुशल गैंगवे, उन्नत निम्न आवृत्ति-उच्च आवृत्ति ‘स्विचिंग मैट्रिक्स’ प्रणालियां, पानी के नीचे प्लेटफार्म के लिए ‘वीएलएफ लूप एरियल’, तेज इंटरसेप्टर नौकाओं के लिए वाटरजेट प्रणोदन प्रणाली, लिथियम-आयन बैटरियों से ‘लिथियम प्रीकर्सर’ की पुनर्प्राप्ति की नई प्रक्रिया और लंबे समय तक पानी में सेंसरिंग एवं निगरानी के लिए उपयोगी ‘लांग लाइफ सीवाटर बैटरी सिस्टम’ शामिल हैं।
इन तकनीकों/उत्पादों को भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा डीआरडीओ के विशेषज्ञों एवं तीनों सेनाओं के सहयोग के साथ डिजाइन, विकसित और तैयार किया गया है। डीआरडीओ अध्यक्ष डा. समीर वी. कामत की अध्यक्षता में दो दिसंबर को नई दिल्ली में डीआरडीओ की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक के दौरान इन प्रौद्योगिकियों को सशस्त्र बलों को सौंपा गया।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
