0

आगरा में साइबर अपराधियों पर बड़ा अटैक: दुबई से ऑपरेट हो रहे गैंग के 32 सदस्य गिरफ्तार, 50 से ज्यादा रडार पर

By Dec 15, 2025

यूपी में साइबर अपराधियों पर बड़ा अटैक किया गया है। मथुरा के बाद आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाकर साइबर अपराधियों की कमर तोड़ दी। अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े 24 समेत कुल 32 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। दो युवतियों समेत 12 अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। गृहमंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल ने टॉवर डेटा और आईपी एड्रेस से एक हीट मैप बनाकर दिया है, जिसकी मदद से घेराबंदी कर साइबर अपराधियों को दबोचा गया है। पुलिस के रडार पर 50 से अधिक युवा हैं।

एडीसीपी सिटी आदित्य सिंह ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। सर्विलांस, एसओजी और साइबर सेल की मदद से तीन गैंग बेनकाब किए गए हैं। सर्वाधिक 24 आरोपित ताजगंज थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद किए गए हैं। इस गैंग का सरगना दुबई में रहता है और वहां की नागरिकता ले चुका है। गैंग के सदस्य उसे खाते और सिमकार्ड मुहैया कराया करते थे। यह गैंग डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टो करेंसी और यूपीआई लिंक भेजकर लोगों को ठगता है।

पुलिस के अनुसार, गैंगों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं। ठगी की रकम को जोड़ा जाए तो वह 300 करोड़ से अधिक निकलेगी। किरावली थाना क्षेत्र में गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिरों को भी पकड़ा गया है। महंगे शौक और बढ़ते जेब खर्च ने युवाओं को साइबर अपराधी बना दिया। उन्हें लगता था कि वे पकड़े नहीं जाएंगे।

एडीसीपी सिटी आदित्य सिंह ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल साइबर अपराधियों की धरपकड़ में बहुत कारगर साबित हो रहा है। पोर्टल एफआईआर, टॉवर डेटा, आईपी एड्रेस और वित्तीय लेनदेन जैसे डेटा को जोड़कर एक हीट मैप बनाता है, जिससे अपराधियों के स्थान और पैटर्न की पहचान होती है। पिछले कई दिनों से इसी आधार पर साइबर अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा था।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

भगवान पारसनाथ के रथ पर फूलों की बारिश, भक्ति में डूबा शहर

श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला में सोमवार को जैन समाज द्वारा भगवान पारसनाथ एवं भगवान चंद्रप्रभु के जन्म कल्याणक महोत्सव रथयात्रा निकालकर मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ सौधर्म इंद्र द्वारा भगवान पारसनाथ एवं भगवान...
By Dec 15, 2025

आगरा के परिषदीय बच्चों ने किया कमाल! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा

परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर ताजनगरी का मान बढ़ाया है। सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (सीईई) के विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र कार्यक्रम के तहत दो हजार प्रोजेक्ट में प्राथमिक विद्यालय विदरपुर के बच्चों...
By Dec 15, 2025

जीआरपी के दो सिपाहियों ने टाल दी बड़ी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग बुझाकर बचाई सैकड़ों जान

जीआरपी कर्मियों ने अपनी बहादुरी से एक संभावित रेल दुर्घटना को टाल दिया। गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट कर्मी दोनों जीआरपी जवानों ने एसी कोच के नीचे पहिये में लगी आग पर तत्काल काबू पाते हुए...
By Dec 15, 2025

खनन माफिया की गुंडागर्दी: महिला वनकर्मी से की अभद्रता, जान बचाकर भागी टीम; 3 पर FIR

थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बसई भदोरिया के जंगल क्षेत्र में खनन करने से रोकने पर दबंग माफिया ने महिला वन कर्मी से अभद्रता कर दी। ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग गए। वन कर्मी...
By Dec 15, 2025

बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार और सोने के कुंडल ठगे

कस्बा खंदौली में सोमवार शाम बैंक से घर लौट रही एक महिला को बाइक सवार दो शातिरों ने अपना निशाना बनाया। टप्पेबाजी कर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल ठग...
By Dec 15, 2025

आगरा: बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटे

कस्बा खंदौली में सोमवार शाम बैंक से घर लौट रही महिला को बाइक सवार दो शातिरों ने अपना निशाना बनाया। टप्पेबाजी कर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल ठग लिए।...
By Dec 15, 2025

‘द फैमिली मैन’ के को-स्टार की काली करतूत, वेब सीरीज की आड़ में करता था MDMA की तस्करी, आगरा पुलिस ने दबोचा

यूपी की आगरा पुलिस ने बेव सीरीज में काम करने वाले एक ऐसे कलाकार को पकड़ा है जो खतरनाक नशीले पदार्थ एमडीएमए की तस्करी और सप्लाई करता था। पकड़ा गया मान सिंह फर्जी और द...
By Dec 15, 2025

सरप्राइज के नाम पर ननद की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चाकू-चिमटे से कर दिया लहूलुहान हमला

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र के राधा नगर में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक भाभी ने अपनी ननद को उपहार देने के बहाने कमर में ले जाकर उसकी...
By Dec 15, 2025

साझा करें