0

BAN vs IRE: लिटन दास के तूफान में उड़ा आयरलैंड, बांग्लादेश ने सीरीज में की 1-1 की बराबरी

By Dec 9, 2025

बांग्लादेश ने कप्तान लिटन दास की शानदार पारी के दम पर दूसरे टी20 मैच में आयरलैंड को हरा दिया। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब तीसरा मैच निर्णायक बन गया है।

कप्तान लिटन दास के शतक और सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन की शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश ने शनिवार को दूसरे टी20 मैच में आयरलैंड को चार विकेट से हरा दिया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 170 रन बनाए। बांग्लादेश ने ये टारगेट दो गेंद पहले छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस मैच के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहला मैच आयरलैंड ने अपने नाम किया था और तीसरा मैच निर्णायक बन गया है। ये मैच जो जीतेगा वो सीरीज अपने नाम करेगा।

171 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर तंजीद हसन सात रन बनाकर रन आउट हो गए। परवेज को फिर कप्तान का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। परवेज अपने अर्धशतक से सात रन दूर थे तभी गारेथ डेलनी ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। 28 गेंदों की अपनी पारी में परवेज ने पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। सैफ हसन ने कप्तान का साथ देकर टीम को 138 के स्कोर तक पहुंचाया। यहां मार्क एडेर ने लिटन की पारी पर फुलस्टॉप लगा दिया।

बांग्लादेशी कप्तान ने 37 गेंदों का सामना कर तीन चौके और इतने ही छक्के मार 57 रनों की पारी खेली। दो रन बाद हसन भी पवेलियन लौट लिए। उन्हें डेलनी ने आउट किया। हसन ने 17 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। तौहिद ह्रदोय (6), नुरूल हसन (5) के जल्दी आउट होने पर बांग्लादेश की टीम पर हार का संकट मंडराने लगा था, लेकिन मोहम्मद सैफुद्दीन ने सात गेंदों पर नाबाद 17 रन बना टीम को जीत दिलाई। उन्होंने दो चौके और एक छक्का मारा। उनके साथ मेहदी हसन तीन गेंदों पर छह रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, पहली पारी खेलने उतरी आयरलैंड की टीम एक समय मजबूत स्कोर की तरफ जाती दिख रही थी, लेकिन उसका निचला क्रम फेल रहा जिससे टीम इससे महरूम रह गई। कप्तान पॉल स्टार्लिंग ने टिम टेक्टर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। ये रन दोनों ने 27 गेंदों पर जोड़े थे। 28वीं गेंद पर तंजीम हसन साकिब ने आयरलैंड के कप्तान को आउट कर दिया। उन्होंने 14 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। टिम को नौवें ओवर की पहली गेंद पर मेहदी हसन ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 25 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली।

लॉर्कन टकर ने फिर टीम को संभाला और 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 41 रन बनाए। उनकी पारी टीम को संभालने वाली रही लेकिन अंत में जिस तेज रनगति की टीम को जरूरत थी वो टकर दे नहीं सके। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन ने तीन विकेट लिए। साकिब और सैफुद्दीन ने एक-एक विकेट लिया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?

भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश...
By Dec 9, 2025

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

साझा करें