होली पर जहरीली शराब पर रोक, सीएम योगी के सख्त निर्देश, राजस्व बढ़ाने पर भी जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतते हुए अवैध और जहरीली शराब के उत्पादन तथा बिक्री को पूरी तरह से रोकने का आदेश दिया है, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह कदम होली के दौरान होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की बसों की फिटनेस सुनिश्चित करने और नए मार्गों पर निजी क्षेत्र के सहयोग से बसों का संचालन शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। यह कदम यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी महीने के अंत तक के कर और करेत्तर राजस्व की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत लक्ष्यों और उपलब्धियों का आकलन करते हुए कहा कि राजस्व वृद्धि प्रदेश में विकास कार्यों की गति को निर्धारित करती है। राजस्व संग्रह पर संतोष जताते हुए उन्होंने लक्ष्य पूरा करने के प्रयासों को तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर-राजस्व का वार्षिक लक्ष्य ₹2,95,000 करोड़ है, जिसके सापेक्ष फरवरी 2026 तक ₹1,96,177 करोड़ रुपये का राजसव वसूला जा चुका है।
कानपुर में थार सवार दबंगों का आतंक, हार्न बजाने पर पति पर जानलेवा हमला, महिला से बैड टच
देर रात डीजे बजाना पड़ा महंगा, गेस्ट हाउस संचालक पर दर्ज हुई FIR
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही: तीन ब्लॉक के बीपीएम का वेतन रोका, कई को नोटिस जारी
सीएसजेएमयू देगा नैक मूल्यांकन का प्रशिक्षण, महाविद्यालयों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
कानपुर: बाथरूम में गिरने से छात्रा की हेड इंजरी से मौत, जांच जारी
कानपुर के उत्कर्ष यादव का विज्जी ट्रॉफी में चयन, खेलेंगे North Zone की टीम से
ऑटोमोबाइल कंपनी कैशियर पर 63 लाख गबन का आरोप, आलमबाग पुलिस ने दर्ज किया केस
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड सुशील धवन गिरफ्तार, WhatsApp ग्रुप से फंसाता था जाल में
