बहन की शादी के लिए नहीं मिली जमानत, पत्नी की बिगड़ी तबियत – Agra crime news
फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर 15 जून को हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद हुए बवाल के मामले में जेल में बंद गौतम की बहन की शादी के लिए उसे जमानत नहीं मिल पाई है। इस वजह से शादी वाले घर में मायूसी छाई हुई है। इसी बीच, सोमवार को गौतम की पत्नी आशा देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह घटना 15 जून की है जब थार गाड़ी की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया था, जिसमें पुलिस पर पथराव भी हुआ था और 11 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस मामले में अब तक 22 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पिन्नापुरा निवासी गौतम पुत्र सुल्तान सिंह भी इसी मामले में जेल में है।
गौतम के परिजनों ने बताया कि सोमवार को उसकी बहन प्रीति की शादी थी और वह उसका इकलौता भाई है। उसकी अनुपस्थिति में शादी की रस्में पूरी की जा रही हैं। इस घटना ने परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है।
मैनपुरी से बटेश्वर आए युवक की यमुना में डूबने से मौत, कैंटर पूजन के बाद नहाने गया था युवक
आगरा में लेखपाल का कहर: रिश्वत लेकर भी नहीं किया काम तो फरियादी को पीटा, Agra news
आगरा में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराया, पालड़ा झाल से गंगाजल सप्लाई घटी
दो साल से लापता किशोरी का आगरा से फोन, ‘मुझे बचा लो’ – पश्चिम बंगाल से परिवार की गुहार
आगरा की महिला की गुहार: दुबई से पति को वापस लाएं, लुक आउट नोटिस जारी हो
पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली – Agra Crime News
