आगरा में लेखपाल का कहर: रिश्वत लेकर भी नहीं किया काम तो फरियादी को पीटा, Agra news
किरावली तहसील परिसर में न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे एक फरियादी के साथ लेखपाल वीरपाल सिंह द्वारा की गई मारपीट की घटना ने प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीण मनोज सिंह ने आरोप लगाया है कि खेत की पैमाइश के लिए रिश्वत लेने के बावजूद लेखपाल ने काम नहीं किया और जब उसने इस बारे में पूछा तो उसे चैंबर में ही लात-घूंसों से पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल होने की बात कही जा रही है।
पीड़ित मनोज सिंह ने बताया कि वह कई दिनों से अपने खेत की नाप कराने के लिए लेखपाल के चक्कर काट रहा था। उसने आरोप लगाया कि पैमाइश के नाम पर उससे मोटी रकम भी ली गई, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। सोमवार को जब उसने दोबारा अपने काम के बारे में पूछताछ की तो लेखपाल वीरपाल सिंह भड़क गए और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि उसे कुर्सी से गिराकर पीटा गया, जिससे उसके हाथ में चोट आई है।
इस मामले में पीड़ित ने तहसीलदार किरावली को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक ने बताया कि तहसीलदार दीपांकर से मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम आदमी की पीड़ा को उजागर किया है।
आगरा में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराया, पालड़ा झाल से गंगाजल सप्लाई घटी
दो साल से लापता किशोरी का आगरा से फोन, ‘मुझे बचा लो’ – पश्चिम बंगाल से परिवार की गुहार
आगरा की महिला की गुहार: दुबई से पति को वापस लाएं, लुक आउट नोटिस जारी हो
पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली – Agra Crime News
