अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से सगाई की पुष्टि की, कहा- ‘हमने अभी-अभी…’
अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ में मेजर इकबाल के किरदार के लिए चर्चा में रहे हैं। हालांकि, हाल ही में वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अर्जुन ने आखिरकार अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ सगाई की पुष्टि कर दी है।
रिया चक्रवर्ती ने 13 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पर अपने पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ के आगामी एपिसोड का एक क्लिप साझा किया, जिसमें अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स नजर आ रहे हैं। यह पूरा एपिसोड 14 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाला है। वीडियो में गैब्रिएला कहती हैं कि वे अभी शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन बातचीत के अंत में वह कहती हैं, ‘हम अभी शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन कौन जानता है?’ अर्जुन ने अपनी सगाई की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हम सगाई कर चुके हैं! हमने अभी-अभी आपके शो पर यह खबर ब्रेक की है।’
अर्जुन और गैब्रिएला 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। अर्जुन की पहले शादी मेहर जेसिया से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां महिका और मायरा हैं। अर्जुन और गैब्रिएला के भी दो बेटे, आरिक और आरिव हैं।
