0

बाबरी मस्जिद बनाने का एलान पड़ा भारी, टीएमसी ने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से किया सस्पेंड

By Dec 10, 2025

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने हाल ही में मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई थी। टीएमसी ने विधायक के इस बयान को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाला मानते हुए उन पर कार्रवाई की है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री फिरहाद हकीम ने हुमायूं कबीर के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि हुमायूं बाबरी मस्जिद क्यों बनाएंगे? अगर उनके पास इतना पैसा है तो वह कोई और जनहित का काम क्यों नहीं करते? फिरहाद हकीम ने आरोप लगाया कि बाबरी मस्जिद का यह प्रोपेगेंडा भाजपा की साजिश है। उन्होंने कहा कि हुमायूं रेजीनगर में रहते हैं और विधायक भरतपुर से हैं, लेकिन जानबूझकर बेलडांगा भड़काने के लिए बेलडांगा में यह घोषणा कर रहे हैं।

बता दें कि टीएमसी विधायक ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा की थी। हुमायूं कबीर को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नाराजगी भी बताई जाती है। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड करने का फैसला लिया है। इससे पहले भी हुमायूं कबीर ने कहा था कि अगर उन्हें टीएमसी से इस्तीफा भी देना पड़ा तो वह बाबरी मस्जिद बनाकर रहेंगे। उनके इस बयान से बंगाल की राजनीति में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

400 फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता Kalyan Chatterjee का 81 की उम्र में निधन, टाइफाइड से थे पीड़ित

मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कल्याण चटर्जी का निधन हो गया है। कल्याण पिछले 6 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे थे। अभिनेता के...
By • Dec 10, 2025

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो की 76 उड़ानें रद्द, यात्रियों का फूटा गुस्सा

कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को इंडिगो की 76 उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, इन रद्द उड़ानों में से 53 कोलकाता से...
By • Dec 10, 2025

भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF का बड़ा एक्शन, 5.47 करोड़ का सोना जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 32वीं वाहिनी के जवानों ने एक बार फिर सोने की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। BSF...
By • Dec 10, 2025

साझा करें