0

400 फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता Kalyan Chatterjee का 81 की उम्र में निधन, टाइफाइड से थे पीड़ित

By Dec 10, 2025

मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कल्याण चटर्जी का निधन हो गया है। कल्याण पिछले 6 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे थे। अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। कल्याण चटर्जी के निधन की पुष्टि वेस्ट बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फोरम ने की है।

कल्याण चटर्जी काफी समय से बीमार थे। वह टाइफाइड समेत उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ दिनों से एमआर बंगुर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती थे। वेस्ट बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फोरम ने बताया कि रविवार की रात को 81 साल की उम्र में कल्याण का निधन हो गया है।

पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से पढ़ाई करने वाले कल्याण चटर्जी ने सिनेमा को 6 दशक दिया है। सिर्फ बंगाली नहीं, बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा। वह करीब 400 फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर सपोर्टिंग रोल्स किए थे।

कल्याण चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1968 में फिल्म अपोंजन (Aponjan) से की थी। वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं जिनमें धन्यी मेये, दुई पृथिबी, सबुज द्विपेर राजा और बैशे स्राबोन जैसी फिल्में शामिल हैं। वह दिग्गज निर्माता-निर्देशक सत्यजीत रे (Satyajit Ray) की फिल्म प्रतिद्वंदी का भी हिस्सा रह चुके हैं।

बंगाली फिल्मों में कल्याण चटर्जी ने एक अमिट छाप छोड़ी। मगर यह कहना भी गलत नहीं होगा कि हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने अपने अभिनय का जादू चलाया। उन्होंने साल 2012 में रिलीज हुई सुजॉय घोष निर्देशित विद्या बालन स्टारर कहानी में अहम भूमिका निभाई थी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो की 76 उड़ानें रद्द, यात्रियों का फूटा गुस्सा

कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को इंडिगो की 76 उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, इन रद्द उड़ानों में से 53 कोलकाता से...
By Dec 10, 2025

साझा करें