Amroha news: नवजात की हत्या का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि
By Amit Sagar
Dec 30, 2025
अमरोहा के कुरैशी मुहल्ले में 25 दिसंबर को एक बंद स्कूल के खंडहर में नवजात का शव मिला था। शव पर चोट के निशान थे और गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे सामान्य मौत या जानवरों द्वारा नोचे जाने का मामला माना था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस के शुरुआती अनुमानों को खारिज कर दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नवजात की मौत गला घोंटने से हुई है। यह हत्या जन्म के तुरंत बाद की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि नवजात के शरीर पर मिले घाव जानवरों के काटने से नहीं, बल्कि हत्या के दौरान लगे थे।
पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच तेज कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने नवजात का अंतिम संस्कार भी करा दिया है।
