Amroha news: नवजात की गला घोंटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
अमरोहा के मुहल्ला कुरैशी में 25 दिसंबर को एक बंद पड़े स्कूल के खंडहर भवन में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे सामान्य मौत या कुत्तों द्वारा नोंचे जाने का मामला माना था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, नवजात की मौत गला घोंटने से हुई है।
पुलिस के अनुसार, नवजात के गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। शरीर पर गहरे घाव भी थे, जिन्हें पहले कुत्तों के नोचने का परिणाम माना गया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुष्टि कर दी कि नवजात की हत्या जन्म के तुरंत बाद की गई थी।
इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना तेज कर दी है। नगर कोतवाली पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने नवजात को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर शव को खंडहर में फेंका। पुलिस ने का प्रयास किया। पुलिस ने नवजात के शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया है।
