0

अजब प्रेम की गजब कहानी: दूसरे पति को छोड़ तीसरे के साथ भागी पत्नी, डेढ़ साल के बच्चे के लिए परेशान हुआ पिता

By Dec 10, 2025

मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को लेकर तीसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई है। यह महिला पहले भी अपने पहले पति को छोड़कर शिकायतकर्ता के साथ आई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब 14 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी स्वछंद विचारों की थी और अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी। समझाने पर वह झगड़ा करने लगती थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह आठ महीने पहले काम के सिलसिले में बाहर गया था। उसकी अनुपस्थिति में पत्नी डेढ़ साल के बेटे को लेकर तीसरे व्यक्ति के साथ भाग गई।

वापस लौटने पर जब उसे घटना की जानकारी हुई तो उसने पत्नी की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पता चला कि उसकी पत्नी इगलास क्षेत्र में अपने तीसरे प्रेमी के साथ रह रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह उसके डेढ़ साल के बेटे को वापस दिलाए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें