Agra News: ट्रेन में छूटा एनसीसी अधिकारी का बैग जीआरपी ने किया सुपुर्द
By
Jul 29, 2026
आगरा के जीआरपी थाने की पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन में एक लावारिस बैग मिला। इस बैग में एनसीसी की वर्दी और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। दस्तावेजों के आधार पर जांच करने पर पता चला कि यह बैग कन्नौज के मियांगंज निवासी एक एनसीसी अधिकारी का है, जो निजी काम से कानपुर से कन्नौज जाते समय ट्रेन में छूट गया था।
सूचना मिलने पर एनसीसी अधिकारी जीआरपी थाने पहुंचे और अपने बैग को सामान सहित सुरक्षित पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया। जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कांत ने बताया कि यह घटना सोमवार की है जब टीम स्टेशन पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इस तरह की त्वरित कार्रवाई से यात्रियों को सुरक्षा का अहसास होता है और उनकी कीमती वस्तुएं सुरक्षित रहती हैं।
अगली खबरें
