Agra News: दुकान खाली कराने को लेकर मारपीट और हवाई फायरिंग का आरोप, FIR दर्ज
एत्मादुद्दौला क्षेत्र में एक कंप्यूटर सेंटर संचालक को दुकान खाली कराने के लिए धमकाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहित राठौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 10 सालों से एक दुकान किराए पर लेकर कंप्यूटर सेंटर चला रहे हैं। हाल ही में संपत्ति खरीदने का दावा करने वाले सचिन कुमार वर्मा ने दुकान खाली करने का दबाव बनाया।
आरोप है कि 28 जुलाई को सचिन वर्मा अपने चार अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पीड़ित और पड़ोस के दुकानदार शहनवाज के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर सेंटर का शटर बंद करा दिया और दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी दी। जाते समय एक आरोपी ने तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Agra News: चेक बाउंस मामले में सराफ राहुल कुमार को कोर्ट ने किया तलब
आगरा में यूथ एथलेटिक्स ट्रायल 1 अगस्त को, प्रतिभाओं का होगा चयन
आगरा: रेल ट्रैक मेंटेनेंस के कारण भांडई-आगरा कैंट रेल फाटक 3 दिन बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग
आगरा में ट्रांसपोर्ट गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
आगरा एयरपोर्ट पर बनेगा नया कार्गो टर्मिनल, व्यापार को मिलेगी गति
आगरा खेरागढ़: विधायक के रिपोर्ट कार्ड में पानी और सड़क की समस्या अनसुलझी, विकास पर सवाल
Agra News: ट्रेन में छूटा एनसीसी अधिकारी का बैग जीआरपी ने किया सुपुर्द
आगरा में तालाब हादसा: डूबने से दो बहनों की मौत, भाई को बचाया
