आगरा: चंबल नदी में डीजल खत्म, 50 यात्री 8 KM बहे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
आगरा के बाह क्षेत्र में चंबल नदी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्टीमर का डीजल खत्म हो गया। नगरा घाट से कैंजरा घाट की ओर आ रहा यह स्टीमर, जिस पर लगभग 50 यात्री और 10-12 मोटरसाइकिलें सवार थीं, नदी की तेज बहाव में बहने लगा।
8 KM बहा स्टीमर, यात्रियों में दहशत
करीब आठ किलोमीटर तक बहने के बाद, स्टीमर मध्यप्रदेश की सीमा में एक टीले से टकराकर रुका। अचानक हुए इस हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और वे दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही बासौनी पुलिस भी सतर्क हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मध्यप्रदेश क्षेत्र में हुई है और यात्रियों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई की जा रही है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
चंबल नदी में इन दिनों पानी का बहाव तेज है। ऐसे में स्टीमर का डीजल खत्म होने से यात्रियों की जान पर बनी यह घटना, नदी संचालन में बरती जा रही सावधानियों पर सवाल खड़े करती है।
