0

राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद, घर में चल रही थी शादी की तैयारी | agra news

By Nov 23, 2023

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में आगरा के लाल कैप्टन शुभम गुप्ता देश के लिए कुर्बान हो गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में गमगीन माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर में गूंजने वाली थीं शहनाइयां
शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के घर पर इन दिनों खुशियों का माहौल था और उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोग उनके सहरा सजने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बीच आई मनहूस खबर ने सब कुछ उजाड़ दिया। सेना की ओर से शहादत की सूचना मिलते ही घर की खुशियां मातम में बदल गईं और मां का रो-रोकर सुध-बुध खो बैठीं।

बचपन से था फौज का जुनून
परिजनों के अनुसार, कैप्टन शुभम को बचपन से ही सेना की वर्दी से बेहद लगाव था। उन्हें सिग्नल कोर में कमीशन मिला था, लेकिन देश के लिए कुछ बड़ा करने की चाहत में उन्होंने पैरा स्पेशल फोर्सेज ज्वाइन कर ली। उनका यह जज्बा और देशप्रेम युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ हमला
राजौरी के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने कीू सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से कड़ा मुकाबला हुआ। इसी अभियान के दौरान कैप्टन शुभम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और वीरगति को प्राप्त हुए।

About News Desk

Journalist covering latest updates.

साझा करें