0

सड़क पर टहल रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम

By Dec 13, 2025

अमांपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के समीप सड़क किनारे टहल रहे 32 वर्षीय गिरीश पुत्र कुंवरपाल को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरीश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद गिरीश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नीरेश और तीन छोटे बच्चों (प्रशांत, तनु और मनु) का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें