कानपुर की टेनरी में भीषण आग, बाल-बाल बचे मजदूर, मचा हड़कंप
कानपुर के थाना जाजमऊ क्षेत्र के संजय नगर स्थित महबूब एंड संस टेनरी में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार, आग सबसे पहले टेनरी के स्प्रे डिपार्टमेंट में लगी, जहां से आग तेजी से फैली।
आग की विकराल लपटों और धुएं को देखकर टेनरी में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर बाहर भागे। इस दौरान किसी भी मजदूर के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
घटनास्थल पर दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया। सूचना मिलने के करीब 15 मिनट के भीतर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, नुकसान का सटीक आकलन अभी किया जाना बाकी है। सूत्रों के अनुसार, महबूब एंड संस टेनरी के संचालक मोहम्मद आबिद दुबई में रहते हैं और उन्होंने यह टेनरी किराए पर दे रखी है।
जाजमऊ फायर स्टेशन अधिकारी ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका और उस पर काबू पा लिया। इस घटना से टेनरी के कामकाज पर गहरा असर पड़ा है और हुए नुकसान का जल्द ही आंकलन किया जाएगा।
अयोध्या ध्वजारोहण: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दो दिन भारी वाहनों का डायवर्जन
कानपुर: जेल से छूटे आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप
पानी की समस्या पर महिला की जीत, लोक अदालत ने नगर निगम को दिया सबमर्सिबल लगाने का आदेश
कानपुर में महिला से चेन लूटने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल
पत्नी से विवाद के बाद थाने पहुंचे एक्सइएन, फिर हुए लापता, तलाश जारी
19 साल बाद जेल से रिहा हुआ कुख्यात डकैत मंगली केवट, बोला- अब समाज सेवा करूँगा
फैक्ट्री में आग जलाकर सोए चार मजदूरों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से गई जान
