कानपुर में महिला से चेन लूटने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल
कानपुर में पुलिस ने एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह घटना गुरुवार देर रात यशोदा नगर इलाके में हुई, जब पुलिस चेकिंग कर रही थी।
सूत्रों के अनुसार, 13 नवंबर की दोपहर शिवराजपुर के काकूपुर गांव निवासी अरुणेश कुमार बाजपेई की पत्नी सुनीता, यशोदा नगर स्थित अपने भाई के घर आई हुई थीं। भाई से मिलकर जब वे ऑटो से वापस गांव के लिए लौट रही थीं, तभी देवकी नगर चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन तोड़ ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे।
महिला की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। फुटेज में दिख रहे आरोपितों की तलाश जारी थी। इसी बीच, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों लुटेरे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की चार टीमों को सक्रिय किया गया।
जानकारी के अनुसार, परसाैली रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख, लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें एक लुटेरा आशीष, जो फतेहपुर के कल्याणपुर का निवासी बताया जा रहा है, दाहिने पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। वहीं, उसका साथी करन भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
पकड़े गए दोनों लुटेरों के पास से पुलिस ने अवैध कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस दोनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
अयोध्या ध्वजारोहण: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दो दिन भारी वाहनों का डायवर्जन
कानपुर: जेल से छूटे आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप
पानी की समस्या पर महिला की जीत, लोक अदालत ने नगर निगम को दिया सबमर्सिबल लगाने का आदेश
कानपुर की टेनरी में भीषण आग, बाल-बाल बचे मजदूर, मचा हड़कंप
पत्नी से विवाद के बाद थाने पहुंचे एक्सइएन, फिर हुए लापता, तलाश जारी
19 साल बाद जेल से रिहा हुआ कुख्यात डकैत मंगली केवट, बोला- अब समाज सेवा करूँगा
फैक्ट्री में आग जलाकर सोए चार मजदूरों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से गई जान
