0

पत्नी से विवाद के बाद थाने पहुंचे एक्सइएन, फिर हुए लापता, तलाश जारी

By Nov 21, 2025

कानपुर। पनकी पावर प्लांट में कार्यरत एक्सइएन अतुल कुमार राय के रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला गंभीर मोड़ ले चुका है। मंगलवार रात ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले एक्सइएन पहले अपनी पत्नी से मिलने पहुंचे, जहां पारिवारिक विवाद के बाद दोनों थाने पहुंचे। थाने में समझौता होने के बाद पत्नी को घर भेज दिया गया, जबकि एक्सइएन सरकारी गाड़ी से अपने ऑफिस चले गए। हालांकि, देर रात वह अपनी निजी कार से ऑफिस से निकलते सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए, जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार शाम को उनकी निजी आईटेन कार जाजमऊ स्थित गंगा पुल पर लावारिश हालत में बरामद हुई। जांच में पता चला कि कार सुबह सात बजे से वहीं खड़ी थी। कार मिलने के बाद एक्सइएन के पिता अवधेश कुमार राय ने पनकी थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस एक्सइएन की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन कर चुकी है और पावर प्लांट से लेकर जाजमऊ तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। गंगा नदी में भी मोटर बोट की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मूल रूप से बलिया के रहने वाले 40 वर्षीय अतुल कुमार राय पनकी पावर प्लांट में एक्सइएन के पद पर तैनात हैं। वह ऑफिसर कॉलोनी में अपने सरकारी आवास में रहते थे, जबकि उनकी पत्नी अनीता राय लगभग पांच साल से आपसी मतभेदों के चलते अलग रह रही हैं और पनकी के एमआईजी इलाके में किराए के फ्लैट में रहती हैं। उनके दो बच्चे हैं – 18 वर्षीय बेटी अदिति राय दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए की छात्रा है और 13 वर्षीय बेटा कुशाग्र डीपीएस कल्याणपुर में कक्षा 8 का छात्र है, जो एक्सइएन के साथ ही रहता था।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब दस बजे एक्सइएन सरकारी गाड़ी से निकले थे, लेकिन ऑफिस न जाकर पत्नी के फ्लैट पर पहुंच गए। वहां करीब सवा घंटे तक बातचीत के बाद विवाद बढ़ा। रात करीब सवा ग्यारह बजे पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने में दोनों के अलग रहने की बात पर समझौता हो गया, जिसके बाद करीब एक बजे एक्सइएन सरकारी गाड़ी से ऑफिस के लिए रवाना हुए और पत्नी को पुलिस की गाड़ी से घर भेजा गया। रात 2 बजकर 19 मिनट पर एक्सइएन अपनी निजी कार से पावर प्लांट से निकलते सीसीटीवी में दिखाई दिए, जिसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है।

पनकी थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कराने आए पिता के पास एक्सइएन की उस समय की फोटो न होने के कारण मंगलवार रात हुई घटना और उनके लापता होने की कड़ी को जोड़ने में देरी हुई। पुलिस को विश्वास है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जांच से जल्द ही एक्सइएन का सुराग मिल जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अयोध्या ध्वजारोहण: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दो दिन भारी वाहनों का डायवर्जन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह के कारण, कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए दो दिनों तक मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। यह व्यवस्था 23...
By Nov 21, 2025

कानपुर: जेल से छूटे आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र में तेजाब हमले के एक आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोपी राजेश पाल को बीते...
By Nov 21, 2025

पानी की समस्या पर महिला की जीत, लोक अदालत ने नगर निगम को दिया सबमर्सिबल लगाने का आदेश

जिस शहर में गंगा बहती है, उसी शहर में पानी की समस्या से जूझ रही एक महिला को आखिरकार इंसाफ मिला है। कानपुर के शताब्दी नगर पनकी की रहने वाली मीना देवी ने दो साल...
By Nov 21, 2025

कानपुर की टेनरी में भीषण आग, बाल-बाल बचे मजदूर, मचा हड़कंप

कानपुर के थाना जाजमऊ क्षेत्र के संजय नगर स्थित महबूब एंड संस टेनरी में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते ही देखते पूरे...
By Nov 21, 2025

कानपुर में महिला से चेन लूटने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

कानपुर में पुलिस ने एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह घटना गुरुवार देर रात यशोदा...
By Nov 21, 2025

19 साल बाद जेल से रिहा हुआ कुख्यात डकैत मंगली केवट, बोला- अब समाज सेवा करूँगा

कानपुर देहात की जिला कारागार से गुरुवार शाम को कुख्यात डकैत मंगली केवट की रिहाई हुई। अपहरण, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा मंगली केवट 19 साल और 7...
By Nov 21, 2025

फैक्ट्री में आग जलाकर सोए चार मजदूरों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से गई जान

कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के कमरे में आग जलाकर सो रहे चार मजदूरों की गुरुवार सुबह दर्दनाक मौत हो गई। सर्दी से बचाव के लिए मजदूरों ने आठ गुणा आठ...
By Nov 21, 2025

साझा करें