नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ, पैतृक गांव में जश्न का माहौल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर उनके पैतृक गांव कल्याण बिगहा में जश्न का माहौल है। गांव के कोने-कोने में आज की शपथ ग्रहण की चर्चा है, और ग्रामीणों ने इस मौके पर विशेष उत्सव मनाने की तैयारी की है।
सूत्रों के अनुसार, कल्याण बिगहा में लड्डू बांटे जाएंगे, जिसके लिए हरनौत से करीब 80 किलोग्राम लड्डू मंगवाए गए हैं। दोपहर में, ग्रामीण ग्राम देवी मंदिर के पास एकत्रित होंगे, जहां रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई जाएगी। चुनाव परिणाम के दिन भी महिलाओं ने मंगल गीत गाकर अपनी खुशी व्यक्त की थी।
इस बार ग्रामीणों में एक अलग उत्साह और अपेक्षाएं हैं। वे मुख्यमंत्री से किसी व्यक्तिगत लाभ की अपेक्षा नहीं करते, बल्कि उनके नेतृत्व में राज्य में आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ-साथ पांच वर्षों के लिए नौकरी और रोजगार पर विशेष ध्यान देने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों को पूरा विश्वास है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार रोजगार सृजन को प्राथमिकता देगी।
बुधवार शाम को ग्राम देवी मंदिर के निकट बने चबूतरे पर बैठे ग्रामीणों ने शपथ ग्रहण के समय जश्न में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया। डिप्लोमाधारी अभांशु कुमार, मुख्यमंत्री के घर की देखभाल करने वाले रजनीश कुमार, किसान बबलू कुमार, शिवम पांडेय, बीटेक छात्र आशीष कुमार, किसान अजय कुमार, संतोष कुमार और स्वारथ सिंह ने कहा कि वे सभी 11 बजे के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ग्रामीण रजनीश कुमार ने विश्वास जताया कि इस बार मुख्यमंत्री रोजगार सृजन पर तेजी से काम करेंगे और नए उद्योग स्थापित होंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री ने भी इस दिशा में भरोसा दिया है। डिप्लोमाधारी अभांशु कुमार ने कहा कि वह नौकरी की तलाश में हैं और उम्मीद है कि नई सरकार इस दिशा में प्रभावी कदम उठाएगी।
गांव की महिलाएं भी मुख्यमंत्री के फिर से सत्ता में आने से उत्साहित हैं। एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि गांव का लाल मुख्यमंत्री बना है। सरस्वती देवी ने गांव के विकास की सराहना करते हुए कहा कि यहां अच्छी सड़कें हैं और हरनौत, बख्तियारपुर व चंडी रोड से सीधा संपर्क है।
कल्याण बिगहा पहले ही कई सुविधाओं से लैस है, जिसमें थाना, सरकारी आईटीआई, पूर्वोत्तर भारत का सबसे समृद्ध इनडोर शूटिंग रेंज, प्लस-टू विद्यालय, रेफरल अस्पताल, प्रस्तावित 50 मीटर आउटडोर शूटिंग रेंज और विद्युत उप-केंद्र शामिल हैं। 24 घंटे बिजली और पानी की उपलब्धता ने गांव को शहर का रूप दे दिया है, और अब ग्रामीण रोजगार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।
खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री, क्षेत्र में जश्न का माहौल
डॉ. अशोक चौधरी को मिली नीतीश कैबिनेट में जगह, बरबीघा के लाल को मिली मंत्री पद की सौगात
बिना बोले मोदी का गमछा लहराना, महागठबंधन के लिए नया नैरेटिव
बिहार चुनाव: मतदाता सूची संशोधन पर विवाद, पर आंकड़े कुछ और कहते हैं
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद इंडी गठबंधन में गहरी दरार, सहयोगी दल हुए नाराज
बांका में एनडीए की क्लीन स्वीप, फिर भी मंत्रिमंडल में जिले को नहीं मिली जगह
बिहार मंत्रिमंडल: 20 जिलों को मिला प्रतिनिधित्व, वैशाली से तीन मंत्री शामिल
नीतीश के शपथ ग्रहण पर राजद के तीखे बोल, एनडीए की जीत को बताया ‘मैनेज्ड’
