पैकेज्ड फूड पर रेड वॉर्निंग लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सवालों पर FSSAI का जवाब | national health news
देशभर के नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पैकेज्ड फूड के पैकेटों पर चेतावनी देने की तैयारी तेज हो गई है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की ओर से भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के सामने पैकेज्ड फूड पर वॉर्निंग लेबल लगाने को लेकर 13 तीखे सवाल रखे गए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए FSSAI ने 43 पन्नों का विस्तृत हलफनामा अदालत के समक्ष पेश किया है। [national health news]
हलफनामे के मुताबिक, बहुत जल्द चिप्स, नमकीन और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे उत्पादों के पैकेट के ऊपरी बाएं कोने पर लाल रंग का हेक्सागन वॉर्निंग लेबल चमकेगा। इसके अंदर ‘हाई शुगर’, ‘हाई साल्ट’ या ‘हाई फैट’ लिखा होगा। हालांकि, इन नियमों को पूरी तरह से धरातल पर उतरने में लंबा वक्त लग सकता है। FSSAI के अनुसार, नियमों को अंतिम रूप देने और कंपनियों को बदलाव के लिए मोहलत देने के कारण यह प्रक्रिया लंबी हो सकती है, जिससे आम जनता को जागरूक करने के साथ-साथ खाद्य उद्योगों को भी संभलने का मौका मिलेगा।
खाद्य पदार्थों में मिलावट और अनहेल्दी तत्वों की बढ़ती मात्रा पर लगाम कसने के लिए यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि इस तरह के कड़े दिशा-निर्देशों से लोगों में खान-पान की आदतों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और वे पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के चुनाव में सावधानी बरतेंगे।
