आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 17 घायल, driver झपकी बनी वजह
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ, जहाँ एक निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 17 यात्री घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराया और पलट गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीईडा के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तत्काल फतेहाबाद सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया। यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया। दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस घायलों के नाम-पते जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और चालकों की थकान पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
