पैरा टेबल टेनिस: शिवम पाल ने जीता स्वर्ण पदक, अब फिनलैंड में दिखाएंगे दम
By
Aug 14, 2026
पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी शिवम पाल ने इंदौर में आयोजित यूटीटी पैरा टेबल टेनिस फर्स्ट रैंकिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 11 से 13 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता के फाइनल में शिवम ने मध्यप्रदेश के हर्ष त्रिवेदी को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत ने न केवल उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि अब वह अंतरराष्ट्रीय चुनौती के लिए भी तैयार हैं।
शिवम पाल अब 28 से 30 अगस्त तक फिनलैंड में आयोजित होने वाली आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से उत्साहित शिवम अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने की तैयारी में जुटे हैं। उनकी यह उपलब्धि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
अगली खबरें
