ब्राह्मणों को निशाना बनाने पर सपा प्रमुख को डिप्टी सीएम पाठक का पलटवार, कहा- हितैषी होने का रच रहे स्वांग
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर तीखा पलटवार किया है जिसमें उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर ब्राह्मणों को निशाना बनाने का आरोप लगाया था। पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव ब्राह्मण समाज के हितैषी होने का केवल ‘स्वांग’ रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारों का जवाब विचारों से दिया जाना चाहिए, न कि भ्रम और निराधार आरोपों से।
उपमुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक विस्तृत पोस्ट में अखिलेश यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों का भी जिक्र किया। पाठक ने कहा कि लोहिया परिवारवाद के घोर विरोधी थे और आज उनके नाम पर राजनीति करने वाले ही उनके विचारों को त्याग चुके हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के ‘मिश्राजी कुछ तो शर्म करो’ जैसे बयानों और पत्रकारों की जाति पूछने की प्रवृत्ति की भी आलोचना की।
ब्रजेश पाठक ने जोर देकर कहा कि समाज का उत्थान किसी एक परिवार को सत्ता दिलाने से नहीं, बल्कि सभी वर्गों को समान अवसर, न्याय और सम्मान देने से होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर आधारित है, जबकि परिवारवादी राजनीति का उद्देश्य सत्ता को एक परिवार तक सीमित रखना है। पाठक ने कहा कि जनता इस अंतर को अच्छी तरह समझती है।
Lucknow News: चोरी के प्रयास में परिवार पर जानलेवा हमला, दो बदमाश गिरफ्तार
BJP MLA Prem Narayan Pandey को जान से मारने की धमकी, 1000 गोली मारने की बात, UP में केस दर्ज
हथियारों से नहीं, AI मॉडल से समृद्ध होंगे देश: केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आगरा में कहा
चेन्नई से आगरा: सूटकेस में मानव अंग, लोकल ट्रेन से स्टेशन तक पहुंचा संदिग्ध व्यक्ति, CCTV से मिले सुराग
आगरा में शिव परिक्रमा के लिए पुलिस अलर्ट, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
Lucknow Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज
आगरा में 150 साल पुराना जर्जर मकान ढहा, बड़ा हादसा टला, Agra building collapse
कानपुर में कांवड़ यात्रा के चलते भारी वाहनों का डायवर्जन, जानें रूट
