अखिलेश यादव का बयान: भाजपा माफी मांगे तब भी जनता माफ नहीं करेगी – UP politics news
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपाई चाहे जमीन पर लोटकर माफी मांग लें, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता से किए वादे कभी पूरे नहीं किए।
अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों पर माफी मांगने का दबाव बनाना और उनके बयान बदलवाना भाजपा की पुरानी और असफल चाल है। इससे भाजपा के खिलाफ लोगों का गुस्सा और बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब जनता भाजपा के खिलाफ अपने विचार मन में ही रखेगी तो भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए हालात और खराब हो जाएंगे। भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार का पतन करेगा।
उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से लेकर जल जीवन मिशन तक में कमीशनखोरी हो रही है। कहीं सड़कें टूट रही हैं तो कहीं पानी की टंकियां गिर रही हैं। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद 17 दिनों में दूसरी बार गड्ढे हो गए, जो 4700 करोड़ की लागत से बना है। इसी तरह की स्थिति बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की भी रही है।
यादव ने बटेश्वर कॉरिडोर के निर्माण में भी भारी भ्रष्टाचार का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिना नींव के सीधे मिट्टी पर कंक्रीट डाला जा रहा है और खराब सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। डिजाइन में खामियों की लिखित शिकायतें भी अनसुनी की गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आवाज उठाने वाले ईमानदार नागरिकों को धमकी भरे फोन आते हैं। इस तरह के भ्रष्टाचार और अहंकार से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है, जिसका असर आने वाले चुनावों में दिखेगा।
कानपुर मेट्रो स्टेशनों पर पुस्तक मेले का आयोजन, यात्रियों को मिलेगी 10% छूट
लखनऊ: कथा और रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर, देखें ये खास तस्वीरें
लखनऊ: आचार्य सुबल सागर ने बताया भक्ति और विशुद्ध भाव सच्चा सुख का आधार
आगरा: सनफ्लोवर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र कैबिनेट का गठन, प्रतीक्षा बनीं छात्राध्यक्ष
Agra News: कांवड़ यात्रा के लिए सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
कानपुर में कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहनों पर रोक, लगा भीषण जाम
महाराजपुर थाने में आत्मदाह: बहन ने ससुरालियों समेत छह पर दर्ज कराया मुकदमा
रेलवे की बड़ी सौगात: मऊ-बरेली के बीच आज से चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, लाखों अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ
