लखनऊ एयरपोर्ट पर आर्मी अफसर के बैग से लैपटॉप गायब, जांच में जुटा प्रशासन
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल सलिल जैन के बैग से लैपटॉप गायब होने का मामला सामने आया है। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। लेफ्टिनेंट कर्नल जैन पुणे से लखनऊ पहुंचे थे और बैगेज बेल्ट नंबर-5 से अपना सामान ले रहे थे।
उनका कहना है कि सामान लेने के दौरान उनका बैग करीब एक मिनट तक बिना निगरानी के रह गया था। घर पहुंचने पर उन्होंने बैग खोला तो लैपटॉप गायब मिला। उन्हें आशंका है कि लखनऊ एयरपोर्ट के बैगेज एरिया में बैग कुछ समय के लिए बिना निगरानी के रहने के दौरान ही लैपटॉप गायब हुआ होगा। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी से सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद यात्रियों के सामान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।
Lucknow News: तमंचे संग रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर युवक गिरफ्तार
प्रेम प्रसंग में बाधा बनी पत्नी की हत्या, शव नदी में फेंकने का आरोप; पति समेत छह हिरासत में – Lucknow Crime
पुलिस पर फायरिंग केस में सीरियल किलर रुस्तम बरी, गवाहों के बयानों में विरोधाभास
लखनऊ में बिजली संकट खत्म: ट्रांसफार्मर फुंका तो 10 मिनट में सप्लाई शुरू, जानें पूरी ‘नोएडा मॉडल’ योजना
लखनऊ: ज्वेलरी शॉप पर युवक को तालिबानी सजा, चोरी के आरोप में नंगा कर पीटा | Lucknow crime news
