कानपुर: खेत से लौटते समय HT लाइन की चपेट में आया किसान, गंभीर रूप से झुलसा
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के तुन्ना गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 38 वर्षीय किसान रामगोपाल खेत से लौटते समय हाईटेंशन (HT) लाइन के टूटे तार की चपेट में आ गए। बिजली के तेज झटके से वह बुरी तरह झुलस गए।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह रामगोपाल अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन का एक तार टूटा हुआ था, जिसमें उनका पैर पड़ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस घटना ने क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया है। ग्राम प्रधान विनय बहादुर सिंह ने बताया कि, झूलते तारों की वजह से पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि, कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण आज यह हादसा हुआ। इस तरह की लापरवाही आम लोगों के जीवन को खतरे में डाल रही है।
आईआईटी कानपुर को पूर्व छात्रों से मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए 576 करोड़ की राशि, जानिए क्या होगा निर्माण
कानपुर: चचेरी ननद ने रची थी लूट की साजिश, बुर्का पहनकर घुसे थे बदमाश
कारगिल विजय दिवस पर कानपुर में साइकिल रैली, शहीदों को नमन
कानपुर में करगिल विजय दिवस पर जवानों का सम्मान, मेट्रो स्टेशन पर देशभक्ति और सिनेमा हॉल में विशेष स्क्रीनिंग
कानपुर अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
कानपुर में सपा का संविधान और आरक्षण बचाने का आह्वान, ‘आरक्षण बचाओ सेमिनार’ का आयोजन
कानपुर में नशेबाजी और गृह कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम
