कानपुर अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
मृतका के पति राजेश पाल ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय गर्भवती पत्नी उर्मिला पाल को पहले कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आराम न मिलने पर शनिवार रात को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी और उर्मिला को भर्ती कर लिया। ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म तो हुआ, लेकिन उर्मिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने जिम्मेदारी से बचने के लिए महिला को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना से आहत परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि समय पर सही इलाज और ऑपरेशन में सावधानी बरती जाती तो उनकी पत्नी की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के मुद्दे को फिर से उजागर किया है, जिससे आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं।
कारगिल विजय दिवस पर कानपुर में साइकिल रैली, शहीदों को नमन
कानपुर में करगिल विजय दिवस पर जवानों का सम्मान, मेट्रो स्टेशन पर देशभक्ति और सिनेमा हॉल में विशेष स्क्रीनिंग
कानपुर: खेत से लौटते समय HT लाइन की चपेट में आया किसान, गंभीर रूप से झुलसा
कानपुर में सपा का संविधान और आरक्षण बचाने का आह्वान, ‘आरक्षण बचाओ सेमिनार’ का आयोजन
कानपुर में नशेबाजी और गृह कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम
