0

कानपुर: खेत से लौटते समय HT लाइन की चपेट में आया किसान, गंभीर रूप से झुलसा

By Jul 26, 2026

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के तुन्ना गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 38 वर्षीय किसान रामगोपाल खेत से लौटते समय हाईटेंशन (HT) लाइन के टूटे तार की चपेट में आ गए। बिजली के तेज झटके से वह बुरी तरह झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह रामगोपाल अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन का एक तार टूटा हुआ था, जिसमें उनका पैर पड़ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना ने क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया है। ग्राम प्रधान विनय बहादुर सिंह ने बताया कि, झूलते तारों की वजह से पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि, कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण आज यह हादसा हुआ। इस तरह की लापरवाही आम लोगों के जीवन को खतरे में डाल रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कारगिल विजय दिवस पर कानपुर में साइकिल रैली, शहीदों को नमन

कानपुर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। 'पैडल फॉर प्राइड, राइड फॉर द नेशन' की थीम के साथ, यह आयोजन...
By Jul 26, 2026

कानपुर में करगिल विजय दिवस पर जवानों का सम्मान, मेट्रो स्टेशन पर देशभक्ति और सिनेमा हॉल में विशेष स्क्रीनिंग

करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कानपुर शहर में भारतीय सेना के वीर जवानों के बलिदान और शौर्य को याद किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए,...
By Jul 26, 2026

कानपुर अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाते हुए...
By Jul 26, 2026

कानपुर में सपा का संविधान और आरक्षण बचाने का आह्वान, ‘आरक्षण बचाओ सेमिनार’ का आयोजन

समाजवादी पार्टी ने कानपुर नगर और ग्रामीण में संविधान मान स्तंभ दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और आरक्षण व्यवस्था को...
By Jul 26, 2026

कानपुर में नशेबाजी और गृह कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

कानपुर के गजनेर थाना क्षेत्र के कठेठी गांव में नशे की लत और गृह कलह से परेशान एक 35 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना...
By Jul 26, 2026

साझा करें