आगरा में 12वीं के छात्र ने लाइसेंसी राइफल से की खुदकुशी, अवसाद का शक
आगरा के कस्बा बाह की टीचर्स कालोनी में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय 12वीं के छात्र ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली छात्र के चेहरे का एक बड़ा हिस्सा उड़ा ले गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और राइफल को जब्त कर लिया।
घटना सुबह करीब दस बजे हुई। छात्र आदित्य के पिता सुदीप शर्मा, जो कोटा में सिक्योरिटी गार्ड हैं, गुरुवार रात ही घर लौटे थे और अपनी लाइसेंसी राइफल साथ लाए थे। रात को राइफल संदूक के ऊपर रखकर सो गए। सुबह जब आदित्य स्कूल के लिए नहीं उठा तो मां उसे जगाने ऊपर गईं। दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। शोर मचाने पर ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। आदित्य ने कनपटी पर राइफल सटाकर खुद को गोली मार ली थी।
आत्महत्या का कारण
आदित्य के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले दो-तीन साल से अवसाद (डिप्रेशन) से गुजर रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनका इकलौता बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बाह के इंस्पेक्टर डीपी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों की जांच की जा रही है। छात्र के अवसाद में होने की बात सामने आई है।
आगरा में कर्मयोगी एंक्लेव को बदबू से मिलेगी मुक्ति, कूड़ाघर का होगा स्थानांतरण
सीएम योगी का आगरा दौरा: 421 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिलेगी रफ्तार
Agra News: 18 सूत्रीय मांगों पर नगर निगम कर्मचारी संघ में रोष, कार्यालय आवंटन में देरी
14 साल में फ्लैट न देने पर बिल्डर पर 34.50 लाख का हर्जाना, Consumer Court का फैसला
आगरा में कर्मयोगी एंक्लेव को मिलेगी बदबू से निजात, कूड़ाघर का होगा स्थानांतरण
भारी बारिश से आगरा-गुजरात रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
दिव्यांग की अनोखी गुहार: आगरा डीएम से भाई की शादी कराने का अनुरोध, CM सामूहिक विवाह योजना का सुझाव
