यूपी बनेगा रोबोटिक्स और AI का हब, नोएडा में बनेगा सबसे बड़ा एडवांस्ड सेंटर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों का एक प्रमुख केंद्र बनाने के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नोएडा में ‘प्रगति’ (PRAGATI) परियोजना के तहत विकसित होने वाला यह केंद्र प्रदेश को विश्वस्तरीय रोबोटिक्स और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग का आधार प्रदान करेगा। लखनऊ और नोएडा में यू हब की स्थापना अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप्स, उद्योगों और शिक्षण संस्थानों को एक मंच पर लाएगी, जिससे डीप टेक नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश को नई तकनीकों का केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि अनुसंधान, नवाचार और उच्च प्रौद्योगिकी आधारित विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने का लक्ष्य है।
AI और रोबोटिक्स को आने वाली औद्योगिक क्रांति का आधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वस्तरीय विनिर्माण अवसंरचना के साथ-साथ एक मजबूत डीप टेक इकोसिस्टम तैयार किया जाना चाहिए। उद्योग, शिक्षण, अनुसंधान संस्थानों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर नई तकनीकों को प्रयोगशाला से उद्योग तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जाएगी।
नोएडा में लगभग 75 एकड़ में ‘पार्क फॉर रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीपीयू क्लस्टर्स एंड एडवांस्ड टेक्निकल इनोवेशन’ (PRAGATI) विकसित किया जाएगा। यह भारत का पहला एकीकृत रोबोटिक्स और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर होगा, जिसमें रोबोटिक्स परीक्षण एवं प्रमाणन केंद्र, रैपिड प्रोटोटाइपिंग, AI कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर, मोशन कैप्चर लैब और स्टार्टअप इनक्यूबेशन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
नोएडा को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और मजबूत औद्योगिक व शैक्षणिक आधार के कारण इस परियोजना के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। इस परियोजना का लक्ष्य प्रदेश को रोबोटिक्स और उच्च प्रौद्योगिकी आधारित विनिर्माण का राष्ट्रीय केंद्र बनाना, आयात पर निर्भरता कम करना, एक लाख से अधिक रोजगार सृजित करना और अगले पांच वर्षों में लगभग दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का सकल मूल्य संवर्धन सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित यू हब को केवल स्टार्टअप के लिए कार्यस्थल नहीं, बल्कि अनुसंधान, नवाचार, उद्योग, निवेश, शिक्षण संस्थानों और प्रतिभाओं को जोड़ने वाले विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य शोध प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकों का व्यावसायीकरण करना, नवाचार को निवेश दिलाना और युवाओं को अनुसंधान से उद्यमिता तक आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
अलीगढ़: जमीन पर कब्जे के प्रयास में 17 मुकदमों वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
कानपुर केडीए में अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले, ऋतुप्रिया को मिला बड़ा दायित्व
वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत: 62 लाख के लेनदेन और विवाद की जड़ों को खंगाल रही पुलिस
आगरा में पान मसाला कारोबारी पर GST का शिकंजा, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा
यूपी के जंगलों में ‘कटरुआ’ मशरूम की तस्करी, 1500 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
कानपुर में अवैध कब्जों पर चला बुल्डोजर, जीटी रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान जारी
मोहनलालगंज सीएचसी में अधिकारी के रवैये पर बवाल, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप
Lucknow News: दबंगों ने शोरूम में घुसकर की मारपीट, पुलिस के सामने दी धमकी
