वाराणसी नेटवर्क कंपनी की 20 युवतियां गुडंबा में बंधक, पुलिस ने किया रेस्क्यू | Lucknow News
लखनऊ के गुडंबा इलाके में एक हॉस्टल में बंधक बनाई गई वाराणसी की 20 युवतियों को पुलिस ने सुरक्षित मुक्त करा लिया है। यह घटना नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह से जुड़ी है, जिसका हाल ही में वाराणसी में खुलासा हुआ था। युवतियों के परिजनों को मिली सूचना के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और उन्हें छुड़ाया।
यह मामला तब सामने आया जब बंधक बनाई गई एक युवती ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह लखनऊ के गुडंबा में एक हॉस्टल में है और सुरक्षित है। परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हॉस्टल में ठहरी सभी 20 युवतियों को बाहर निकाला। गुडंबा पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और सभी युवतियां बालिग हैं, जिन्हें उनके घर भेज दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, वाराणसी की एक मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) कंपनी पर कुछ दिन पहले कार्रवाई हुई थी। इस कंपनी पर आरोप है कि वह नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से 30-35 हजार रुपये वसूलती थी और फिर उन्हें नए लोगों को जोड़ने के लिए मजबूर करती थी। इस गिरोह के भंडाफोड़ के बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर 20 युवतियों को वाराणसी से हटाकर लखनऊ के गुडंबा में एक हॉस्टल में शनिवार को ठहराया था। हॉस्टल मालिक ने बताया कि उन्हें एक दिन का किराया देकर ठहराया गया था। वाराणसी की साइबर क्राइम और रोहनिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था, जहां ट्रेनिंग ले रहे 200 युवक-युवतियां मिले थे।
लखनऊ पुलिस पर गंभीर आरोप: तहरीर से लूट हटाने पर FIR दर्ज करने की बात, पीड़ित CM दरबार जाने की तैयारी में
पीजीआई में दवा चोरी का खुलासा: आउटसोर्सिंग कर्मी CCTV में कैद, पुलिस जांच जारी
Lucknow News: रामदासखेड़ा अंडरपास बंद, मिट्टी के बैरियर से लोगों को चार किमी का चक्कर
लखनऊ: खेत पर अवैध कब्जे का विरोध, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, FIR दर्ज
Lucknow News: केजीएमयू ने मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने वाले कर्मचारी को हटाया, 25 हजार का जुर्माना
Lucknow News: गलत दिशा में चलने वालों पर लगेंगे बैरियर, ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं पर लगेगा ब्रेक
Lucknow News: मां की डांट से आहत किशोरी ने कीटनाशक पीकर दी जान, परिवार में मातम
Lucknow News: दीवार फांदकर ढाबे में घुसा चोर, गल्ले से 5.75 लाख की चोरी
