0

सेन्ट एंड्रूज स्कूल के शूटर्स का हरिद्वार में शानदार प्रदर्शन, जीते कई गोल्ड मेडल

By Jul 3, 2026

हरिद्वार में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में सेन्ट एंड्रूज पब्लिक स्कूल के छात्रों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इस प्रतियोगिता में दिव्यानी झा, आराध्य शर्मा, तान्या भदौरिया, ओम अग्रवाल, शिवम त्यागी, आयुष कुमार, ज्ञानेंद्र तोमर, आरभ अग्रवाल, यश सिंघल, भूमि गिरी, प्रिंस सिंह, चिराग राजपूत, आदित्य रावत, विदिशा सिन्हा और आश्वत पाण्डेय ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसके अतिरिक्त, अथर्व अग्रवाल, अक्ष यादव, ऋत्विक, आराध्य शर्मा, शिवम त्यागी, नायरा वर्मा और यश सिंघल ने रजत पदक अपने नाम किए। वहीं, गुरु सनन, आर्यन शर्मा, देव कौशिक, आरभ अग्रवाल, ओम अग्रवाल और तान्या भदौरिया ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में स्कूल का दबदबा कायम रखा।

इस शानदार उपलब्धि पर सेन्ट एंड्रूज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, एमडी ओशिन शर्मा, प्रधानाचार्य अंशु सिंह और उप प्रधानाचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शूटिंग कोच आलोक वैष्णव भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। यह सफलता युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें