प्रेशर हॉर्न और तेज आवाज पर 19 वाहन चालकों के चालान, यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा
जनपद में यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के पहले दिन शनिवार को ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। सौरव ढाबा, मालगोदाम चौराहा और बिलराम गेट चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर की गई चेकिंग के दौरान, 80 डेसीबल से अधिक शोर करने वाले 19 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अतिरिक्त, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दो वाहनों पर भी कार्रवाई हुई और पांच ट्रकों से प्रेशर हॉर्न उतरवाकर जब्त किए गए।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित कर आम नागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न, हूटर, बिना एचएसआरपी, अवयस्कों द्वारा वाहन चलाना, क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा, बिना फिटनेस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया पर तीन सवारी, मालवाहक में सवारी और मोबाइल का प्रयोग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 134 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इन सभी पर कुल 4,28,000 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है, जिसमें एक वाहन को सीज भी किया गया।
लखनऊ में संपत्ति विवाद: बेटे ने फावड़े से की पिता की हत्या, 24 घंटे में arrest
दुबई की नौकरी छोड़कर स्ट्रॉबेरी फार्मिंग से बदली किस्मत, किसान नवीन की कहानी
फर्जी बिजली कर्मी पकड़े गए, व्यापारी ने किया हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया केस
पीजीआई कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 63 वर्ष करने की मांग, UP सरकार को भेजा ज्ञापन
मथुरा जिला अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं, बेटी ने पिता को पीठ पर लादा, UP hospital negligence
राम मंदिर दान चोरी: SIT की रिपोर्ट आज, CM योगी को मिलेगी प्रारंभिक रिपोर्ट, बड़ी कार्रवाई के आसार
UP में बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनवाना हुआ महंगा, आवेदन शुल्क 10 गुना बढ़ा
यूपी में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी, नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी
